{"_id":"59f758e14f1c1bf3538ba148","slug":"15093824547-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दशकों से रामलीला में निभा रहे कई कई पात्रों के किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दशकों से रामलीला में निभा रहे कई कई पात्रों के किरदार
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वास्तविक जीवन में अवस्था भले ही कोई भी हो, लेकिन रामलीला का मंच तैयार होते ही नगर के 87 वर्षीय सरदार संत सिंह जीवंत अभिनय के लिए जोश से भर जाते हैं। सरदार संत सिंह लगातार सात दशकों से रामलीला में विभिन्न किरदार निभाते आ रहे हैं, जबकि 55 सालों से लगातार दशरथ का अभिनय सरदार संत सिंह की पहचान बन चुकी है।
सदाशिव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मैखुरी कहते हैं कि सरदार संत सिंह नगर की रामलीला की पहचान हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में सरदार संत सिंह राज्यमंत्री भी रहे, लेकिन रामलीला का अभिनय जारी रखा। सरदार संत सिंह कहते हैं कि वर्ष 1948 में दुगड्डा से रामलीला में अभिनय की शुरुआत हुई जो आज तक जारी है। सरदार संत सिंह की तीन पीढ़ियां एक साथ रामलीला में अभिनय करती आ रही हैं। संत सिंह के छोटे बेटे महेंद्र लूथरा जहां दशकों से सुमंत का अभिनय कर रहे हैं, तो पोता भानू लूथरा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।