{"_id":"59f215bb4f1c1b9e678b7afb","slug":"15090375781720-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी का मांस खाने से घेस में गांव में 20 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी का मांस खाने से घेस में गांव में 20 से अधिक बीमार
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। घेस गांव में बकरी का मांस खाने से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें से सात लोगों को उल्टियां और चक्कर आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया। अन्य की स्वास्थ्य जांच के लिए ग्रामीणों ने गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की।
घेस गांव के पूर्व प्रधान केशर बिष्ट ने बताया कि गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर दानीखाल में खड़ग सिंह के गोठ में एक बकरी बुधवार की रात को मर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बकरी का मांस कई लोगों ने बनाया और खा लिया। इसके कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टियां और चक्कर आने लगे। कलम सिंह (36), कमला देवी (35), खड़ग सिंह (30), अनिता देवी (28), कला (16), दयाल सिंह (50), मोतिमा देवी (42) की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया। वहीं गांव के पार सिंह, प्रताप सिंह सहित कई लोग बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि सभी 7 लोगों का उपचार किया गया और सभी की हालत में सुधार है। वहीं सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि बकरी का मांस खाने से बीमार होने की सूचना मिली है। मेडिकल टीम को गांव जाने के आदेश दे दिए गए हैं।