फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया, एक साल के लिए प्रतिबंध

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया, एक साल के लिए प्रतिबंध

Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया, एक साल के लिए प्रतिबंध
श्रीनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के ठेके लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया। ठेकेदार पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। ठेकेदार कोे अब एक साल तक पीएमजीएसवाई के ठेके नहीं मिलेंगे। यूआरआरडीए (उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण) मुख्यालय ने ठेकेदार को एक साल तक निविदा प्रक्रिया से वंचित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के फेज 13 के तहत टिहरी जिले में मूल्याबैंड-सौंदी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 7 जून को टेेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसमें पुरोला (उत्तरकाशी) निवासी जनक सिंह रावत की निविदा न्यूनतम प्राप्त हुई। उक्त ठेकेदार ने अपने दस्तावेजों में हिमाचल के लोक निर्माण विभाग रोहड़ू का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था। जब यूआरआरडीए ने उसके अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाया, तो जानकारी मिली कि हिमाचल लोनिवि की ओर से संबंधित ठेकेदार को कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं कि या गया था।
विज्ञापन

यूआरआरडीए के मुख्य कार्याधिकारी डॉ राघव लंगर ने बताया कि पीएमजीएसवाई की नियमावली के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार को निविदा प्रक्रिया से अगले एक वर्ष के लिए वंचित (डिबार) कर दिया गया है। उन्होंने भविष्य में ऐसे मामले पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed