{"_id":"59ee25034f1c1b78548b8a76","slug":"15087793449-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आ गई सरकारी भूमि पर कब्जा करने की बाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आ गई सरकारी भूमि पर कब्जा करने की बाड़
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन सरकारी और नगर निगम की भूमि पर कब्जाधारी किसी तरह फर्जी कागजात तैयार कर भूमि अपनी बता रहे हैं।
अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय 43 की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में विद्यालय के नाम भूमि अंकित बताई जाती है। परंतु इस भूमि पर विद्यालय प्रबंधन का कब्जा नहीं होने से नेता और भूमाफिया कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। कब्जा करने में भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एक बार सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौके पर भी पहुंचे थे। बावजूद इसके भाजपा नेता की गाड़ी वहां खड़ी हो रही है। भाजपा नेता ने गाड़ी खड़ी करने के लिए दीवार भी बना रखी है। पास के लोगों ने भी अब स्कूल परिसर में गाय बांधना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी भूपतवाला के प्राथमिक विद्यालय 44 में गोशाला बनाकर कब्जा किया जा रहा था। जिसको रविवार को प्रशासन और नगर निगम ने ध्वस्त कराया था। कुंजगली के स्थित विद्यालय के अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। भूपतवाला दूधाधारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति को एक आश्रम ने कब्जा लिया है। स्थानीय निवासी अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकारी सपंत्ति पर जिसका भी कब्जा हो, उसे हटाया जाए। आशीष जैन और प्रशांत शर्मा ने मांग की है कि प्रशासन को विद्यालय की संपत्ति से कब्जा मुक्त कराना चाहिए।
विज्ञापन