फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सनातन धर्म को रणनीति के तहत टारगेट किया जा रहा

सनातन धर्म को रणनीति के तहत टारगेट किया जा रहा

Sun, 22 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म को रणनीति के तहत टारगेट किया जा रहा
सभी केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-------

कुछ लोग भगवा और संत के नाम पर कर रहे व्यापार

ब्रह्मलीन माधवाश्रम को श्रद्धांजलि देने तीर्थनगरी पहुंचे स्वामी राजराजेश्वराश्रम
कहा, सनातन धर्म को साजिश के तहत टारगेट कर किया जा रहा है बदनाम

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सनातन धर्म को बदनाम करने की नियत से साजिश के तहत प्रोपगेंडा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म गुरुओं को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कुछ लोग भगवा पहन संत बनकर व्यापार कर रहे हैं।
रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम तीर्थनगरी में मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम रहीम, रामपाल और आशाराम अपने कृत्यों के कारण जेल में हैं। लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं। सोचने वाली बात यह है कि सनातन धर्म से जुड़े संतों और कथावाचकों के कृत्य ही क्यों बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि, अन्य धर्मों से जुड़े धर्मगुरुओं पर उंगली भी नहीं उठाई जाती है। हालांकि, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने यह भी कहा कि जो जैसा कर्म करता है, उसे उसका वैसा ही फल भोगना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोग भगवा वस्त्र पहनकर और संत रूप में सन्यासी का स्वांग रच व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे गुरुओं से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि पानी पीजिए छानकर, गुरु बनाओ जानकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed