{"_id":"59ecccdf4f1c1b60678b6c44","slug":"15086912433-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पंपिग योजना बजई का काम सात माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पंपिग योजना बजई का काम सात माह से बंद
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोपाटा के बजई गांव के लिए वर्ष 2016-17 में 49 लाख की धनराशि से स्वीकृत सोलर पंपिंग योजना का काम बजट के अभाव में सात माह से बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीण दो किमी दूर से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह ने बताया कि मोपाटा ग्राम पंचायत के बजई गांव में दो किलोमीटर तक पानी का कोई स्रोत नहीं है। वर्ष 2016 में कांग्रेस की राज्य सरकार ने गांव में सोलर पंपिंग योजना के तहत 49 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी और कार्य का जिम्मा पेयजल निगम को दिया था। ठेकेदार को शासन से स्वीकृत 5 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया था, लेकिन शासन से अवशेष धनराशि न मिलने पर 7 माह पूर्व ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द राज्य सरकार ने अवशेष बजट अवमुक्त नहीं किया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। पेयजल निगम के ईई आरसी मिश्रा ने बताया कि बजई गांव की सोलर पंपिंग योजना के लिए 49 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। प्रथम किस्त 5 लाख 25 हजार ही मिली। शासन से अवशेष धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।