{"_id":"59eb76af4f1c1bca678b6a50","slug":"15086036413-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नवंबर को फिर जुटेंगे महारक्तदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नवंबर को फिर जुटेंगे महारक्तदानी
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला फाउंडेशन तथा सहयोगी संस्थाओं की ओर से एक बार फिर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन पांच नवंबर को किया जाएगा। इस बार फिर बड़ी संख्या में रक्तदानी शिविर में जुटेंगे और लोगों की जान बचाने के लिए अपनी सहभागिता करेंगे। आप में भी अगर दूसरों का जीवन बचाने का जज्बा है तो शिविर में भाग लेकर रक्तदान कर सकते हैं।
शिविर के आयोजन की तैयारियों के संबंध में शनिवार को हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। सब लोगों को इसमे बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है बल्कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस समय डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप है। ऐसे में हर अस्पताल में मरीजों की लाइनें लगी हुई है। खून की जरूरत है। ऐसे में हम रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकते हैं। बैठक में अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड वालेंटियर्स, रोटरी क्लब कनखल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिक से अधिक रक्तदाताओं ने अनुराग पैलेस में रक्तदान शिविर में आने की अपील की गई।
विज्ञापन