{"_id":"59ea2eaf4f1c1ba7678b6b26","slug":"150851967211-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व पर बीस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व पर बीस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दिल्ली के एक तीर्थयात्री की ओर से बदरीनाथ धाम को करीब बीस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ मंदिर में करीब तीन हजार दीये जलाए और आतिशबाजी की। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि गांधी घाट से लेकर बदरीनाथ मंदिर तक दीये जलाए गए थे। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से गंगा आरती का आयोजन भी किया गया।
दीपावली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी
गोपेश्वर। चमोली जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी और देर रात तक आतिशबाजी की।
जिले में नगर मुख्यालय गोपेश्वर सहित चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी सहित कई स्थानों पर लोगों ने लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी की। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को पिंडा खिलाकर पूजा की गई। गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में शाम से विशेष पूजा हुईं। पूजा के बाद गोपेश्वर नगर और गांव में लोगों ने हर्षोल्लास से दीपावली का पर्व मनाया, जबकि रात को भैलो नृत्य किया गया।
विज्ञापन