{"_id":"59e780564f1c1bd9798b732f","slug":"150834396416-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पी रहे तीर्थयात्री और सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पी रहे तीर्थयात्री और सैलानी
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग बाजार के लिए सप्लाई हो रही पेयजल योजना से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। स्थिति यह है कि चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री और सैलानी भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों के घरों में नलों पर पानी के साथ मिट्टी बहकर आ रही है। लोगों ने कई बार जल संस्थान से साफ पानी मुहैया कराने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने पेयजल योजना पर फिल्टर लगाने की मांग की।
संजय रौतेला, नरेंद्र कठैत, अरविंद रौतेला, हेमंत कठैत, प्रेम सिंह, पदमेंद्र रौतेला, सूरज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत और दीपक का कहना है कि ग्वांई गांव के समीप प्राकृतिक जलस्रोत से नंदप्रयाग के लिए पेयजल सप्लाई हो रही है। दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पेयजल योजना पर फिल्टर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं जल संस्थान के एई अरुण गुप्ता का कहना है कि नंदप्रयाग पेयजल योजना के शीर्ष भाग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्रोत से पानी के साथ मिट्टी भी बहकर आ रही है। शीघ्र शुद्ध पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन