{"_id":"59e0ef6c4f1c1bd9538b7426","slug":"1507913644864-2-68-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए 64 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए 64 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की पहल पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग विभाग परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागों की योजनाओं से अवगत कराया गया। यहां आयोजित ऋण मेले में स्वरोजगार स्थापित करने वाले 64 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें छह अनुसूचित जाति और चार अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं।
ग्रामीण स्वरोजगार बैंकिंग कार्यक्रम (आरसेटी) के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की ओर से चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई। जिला उद्योग केंद्र ने स्वरोजगार इच्छुक लाभार्थियों का चयन किया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने अधिकाधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एमएस सजवाण, लीड बैंक अधिकारी गबर सिंह, आरसेटी के निदेशक बीएस रावत, आजीविका के परियोजना अधिकारी प्रीतम भट्ट, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव भट्ट, श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव किरन पुरोहित आदि मौजूद थे।