{"_id":"59e0ef6b4f1c1bda538b7298","slug":"150791364210-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बने खड्ढ़ों ने ली एक जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बने खड्ढ़ों ने ली एक जान
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर राजकीय इंटर कालेज लंगासू के समीप पड़े गड्ढों ने एक महिला की जान ले ली। लोगों ने हाईवे की दयनीय हालात पर नाराजगी जताते हुए हाईवे के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शुक्रवार शाम पांच बजे गौचर डाटपुल निवासी आशीष कोहली अपनी मां सावित्री देवी (40, पत्नी सुनील कोहली) के साथ गोपेश्वर से कर्णप्रयाग आ रहा था। बताया जा रहा है कि लंगासू इंटर कालेज के पास विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक को पास देने के चक्कर में हाईवे पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और महिला ट्रक की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष को हल्की चोटें हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस और लंगासू चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक महेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। लंगासू व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद मैखुरी आदि ने मामले में एनएच की लापरवाही बताते हुए एनएच के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन