देवप्रयाग। पालिका क्षेत्र में गांवों को शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने एडीएम डा. एस के बरनवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। गांव बचाओ संघर्ष समिति के साथ ही प्रधानों ने गांवों को पालिका में शामिल करने के सरकारी फरमान पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पालिका में शामिल होने से ग्रामीण सुविधाओं के साथ ही गांवों में संचालित सरकारी योजनाओं के लाभ से भी ग्रामीण पूरी तरह वंचित हो जाऐंगे। साथ ही ग्रामीणों को रोजगार के संकट से भी जूझना पड़ेगा। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर गांवों को जबरन पालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीणों को मजबूरन जेल भरो आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। इस मौके पर विनोद टोडरिया, अरुण डब राल, धनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, गबर सिंह, त्रिलोक सिंह , बसंत सिंह, उमेर सिंह, जगदीश सिंह ,लखपत सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो