फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोविंदघाट में कार पार्किंग व रेस्क्यू हेलीपेड का निर्माण अधर में लटका, केंद्र की टीम ने हेलीपेड की जगह को बताया अनुपयोगी

गोविंदघाट में कार पार्किंग व रेस्क्यू हेलीपेड का निर्माण अधर में लटका, केंद्र की टीम ने हेलीपेड की जगह को बताया अनुपयोगी

Wed, 11 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गोविंदघाट में कार पार्किंग व रेस्क्यू हेलीपेड का निर्माण अधर में लटका, केंद्र की टीम ने हेलीपेड की जगह को बताया अनुपयोगी

विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में प्रस्तावित बहुमंजिला कार पार्किंग व रेस्क्यू हेलीपैड का निर्माण अब नहीं होगा। केंद्र सरकार की ओर से निर्माण के लिए चयनित भूमि को अनुपयोगी बताते हुए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। पार्किंग स्थल व रेस्क्यू हेलीपैड के निर्माण के लिए अस्सी करोड़ का बजट भी निर्धारित किया गया था। लोनिवि ने गोविंदघाट में अब सामान्य वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
वर्ष 2013 की आपदा में गोविंदघाट में अलकनंदा से भारी तबाही हुई थी। यहां करीब दो सौ वाहनों की क्षमता का पार्किंग स्थल भी बह गया था। राज्य सरकार ने गोविंदघाट में दोबारा कार पार्किंग व रेस्क्यू हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड गोपेश्वर को इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में गोविंदघाट पहुंची केंद्र सरकार की संस्था सीडब्ल्यूपीआरएस (सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन) पूना की टीम ने भूमि का निरीक्षण व भूगर्भीय सर्वेक्षण करने के बाद पार्किंग और रेस्क्यू हेलीपैड का प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया। लोनिवि के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि टीम की ओर से मिली रिपोर्ट में अलकनंदा किनारे चयनित भूमि को भारी निर्माण के लिए अनुपयुक्त बताया है, जिसके आधार पर निर्माण कार्य रोककर यहां सामान्य कार पार्किंग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बदरीनाथ में बनेगी दोमंजिला वाहन पार्किंग
गोपेश्वर। राज्य सरकार की ओर से गोविंदघाट में एक और हेमकुंड साहिब के अंतिम सड़क स्टेशन पुलना में तीन वाहन पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी यात्राकाल में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए दोमंजिला वाहन पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने बताया कि बदरीनाथ धाम में दोमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सभी जगहों पर पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed