{"_id":"59da5bd14f1c1b68678b4b03","slug":"15074826343-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति गांव की टीम बनी फुटबाल मुकाबले की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति गांव की टीम बनी फुटबाल मुकाबले की विजेता
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी की ओर से आयोजित सीमांत गांवों में फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नीति गांव की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को आईटीबीपी की अन्य वाहिनी के सीमांत गांवों से आने वाली विजेता टीमों के साथ देहरादून में दमखम दिखाएगी।
आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमांत गांव के विकास एवं इन क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रविवार को आईटीबीपी आठवीं वाहिनी ने सीमांत नीति, गमशाली, फरक्या, और कैलाशपुर गांव की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता गौचर खेल मैदान में आयोजित की। प्रतियोगिता का पहला लीग मैच नीति और कैलाशपुर गांवों की फुटबाल टीमों के बची खेला गया, जिसमें नीति की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में फरक्या की टीम ने गमशाली की टीम को पराजित किया। फाइनल में पहुंची फरक्या और नीति गांव की टीमों में हुए मुकाबले में नीति की टीम विजेता रही। विजेता टीम के अमन नेगी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कमान अधिकारी प्रेम लाल द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो