{"_id":"59d7b5004f1c1bdb538b6136","slug":"15073088544-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की पंपिंग योजना से तीन वर्षों बाद भी पेयजल की सप्लाई नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की पंपिंग योजना से तीन वर्षों बाद भी पेयजल की सप्लाई नहीं हुई शुरू
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के रामपुरा, कोठियाल गांव और भैंडी मोहल्लों के एक करोड़ की लागत से निर्मित पंपिंग योजना शो पीस बनी हुई हैै। यहां तीन वर्षों बाद भी योजना से पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
शासन की ओर से वर्ष 2014-15 में पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत मिली। वर्ष 2016 में योजना का निर्माण कार्य भी पूरा कर दिया गा लेकिन आज तक लाइन पर पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं हुई। विनोद कनवासी और गीता बिष्ट का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की मांग की गई, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी का कहना है कि कोठियालणसैंण में बनी पंपिंग योजना आज तक विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को कार्य पूरा कर पेयजल लाइन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया है। लाइन के हस्तांतरित होते ही मोहल्ले में सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।