फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन साल पहले परिजनों से बिछड़े मानसिक दिव्यांग को घाट के व्यापारियों ने मिलाया परिजनों से

तीन साल पहले परिजनों से बिछड़े मानसिक दिव्यांग को घाट के व्यापारियों ने मिलाया परिजनों से

Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले परिजनों से बिछड़े मानसिक दिव्यांग को घाट के व्यापारियों ने मिलाया परिजनों से
विज्ञापन

गोपेश्वर। घाट विकास खंड में बीते तीन वर्ष से रह रहे मानसिक दिव्यांग को स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों से मिला दिया है। घटना के अनुसार तीन वर्ष पूर्व बहराइच विासी शिव वाजपेयी भटकते हुए घाट पहुंचा। वह मानसिक रूप से बीमार था। यहां स्थानीय निवासी प्रकाश मैंदोली ने उसे आश्रय दिया और तीन वर्ष से उसकी जरूरतों को पूरा कर रहे थे। प्रकाश मैंदोली के व्यवहार और प्रेम के चलते शिव उनसे और आसपास के लोगों से काफी घुल मिल गया था। स्थानीय लोगों से मिले स्नेह और प्रेम के चलते शिव की मानसिक स्थिति में सुधार भी आ गया है। शुक्रवार को जब स्थानीय व्यापारी चरण सिंह ने शिव से उसके घर और परिजनों के बारे में पूछा तो उसने अपना पता बहराइच बताया। इस पर चरण सिंह ने शिव के परिजनों को पत्र भेजकर उसके यहां होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर शिव के भाई राज किशोर वाजपेयी और विवेक वाजपेयी शुक्रवार को घाट पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। राज किशोर ने प्रकाश मैंदोली के साथ ही घाट के स्थानीय लोगों के इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed