{"_id":"59d7b4f54f1c1bd9538b6188","slug":"15073088411126-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालखिला नदी में बहने 26 वर्षीय सेना के जवान की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालखिला नदी में बहने 26 वर्षीय सेना के जवान की दर्दनाक मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के बैरागना गांव के समीप बालखिला नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत हो गई। गोपेश्वर थाना पुलिस ने नदी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विजय मोहन सातवीं गढ़वाल राइफल्स दिल्ली में तैनात था और इन दिनों दस दिन की छुट्टी पर गांव आया था। शुक्रवार को विजय मोहन सिंह (26) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कांडई अपने तीन साथियों के साथ दोपहर 12 बजे बैरागना के समीप बालखिला नदी में नहाने गया था। करीब 1 बजे नदी में नहाते समय विजय मोहन बहकर नदी के भंवर में फंस गया। साथियों ने उसे भंवर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह विजय मोहन को भंवर से नहीं निकाल पाए और दम घुटने से जवान की मौत हो गई। दोगड़ी ग्राम प्रधान भगत लाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय मोहन के शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विजय मोहन की बीते साल नवंबर में शादी हुई थी।