{"_id":"59d6664d4f1c1bd7538b5ed0","slug":"150722317111132-13-20-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 भवन स्वामियों का चालान, 13.20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 भवन स्वामियों का चालान, 13.20 लाख का जुर्माना
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 132 भवन स्वामियों का चालान कर 13.20 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि सत्यापन अभियान चलाए जाने से पूर्व पुलिस की ओर से भवन स्वामियों को चेतावनी दी जानी चाहिए थी। साथ ही सत्यापन कराए जाने के लिए तीन दिन का समय दिए जाने की मांग भी की गई है।
पहाड़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से सचेत हुई पुलिस किराएदारों का सत्यापन अभियान चला रही है। जिन भवन स्वामियों ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 88 भवन स्वामियों का चालान कर 8.80 हजार की जुर्माना लगाया था। जबकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने 132 भवन स्वामियों का चालान कर 13.20 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान का वह समर्थन करते हैं, लेकिन सत्यापन अभियान से पूर्व भवन स्वामियों को चेतावनी दी जानी चाहिए थी। कांग्रेस जिला महामंत्री गणेश भट्ट, अपर बाजार निवासी आशुतोष बहुगुणा आदि ने कहा कि किराएदारों के सत्यापन के लिए भवन स्वामी को तीन दिन का समय दिया जाना चाहिए।