फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रतिमाह लाखों कमाने वाले नहीं दे रहे भवन कर

प्रतिमाह लाखों कमाने वाले नहीं दे रहे भवन कर

Wed, 04 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमाह लाखों कमाने वाले नहीं दे रहे भवन कर
श्रीनगर। प्रतिमाह लाखों का व्यवसाय करने वाले व्यापारी नगर पालिका का भवन कर चुकाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। शहर के आठ बड़े व्यापारियों पर 14 लाख से अधिक का भवन कर बकाया है। पालिका ने इस सभी व्यवसायियों से वसूली के लिए आरसी जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के व्यवसायी नगर पालिका को भवन कर भुगतान नहीं कर रहे है। भवनकर के सबसे बड़ी धनराशि के बकाएदारों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक कांप्लेक्स स्वामी हैं। कांप्लेक्स में एसबीआई की शाखा सहित वेडिंग प्वाइंट व लॉज संचालित हो रहा है। उक्त कांप्लेक्स स्वामी पर 5 लाख 40 हजार का भवन कर बकाया है। जबकि व्यापार सभा के एक पूर्व पदाधिकारी पर भी 1 लाख 47 हजार का भवन कर बकाया है। इसके अलावा शहर के एक प्रमुख होटल व्यवसायी पर भी 1 लाख 61 हजार का भवन कर बकाया है। इसके अलावा एक हार्डवियर व्यवसायी पर भी 1 लाख 48 हजार का भवन कर बकाया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि उक्त बकाएदार वर्षों से भवनकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जबकि इस संबंध में इनको कई बार नोटिस भी दिया गया था। पालिका प्रशासन ने बताया कि अब इन 8 बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए आरसी जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed