{"_id":"59d3f40e4f1c1bdb538b58e2","slug":"150706284815-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गोली कांड के शहीदों को श्रद्घाजंलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी गोली कांड के शहीदों को श्रद्घाजंलि दी
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारी शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
-- देहरादून में तीन व कोटद्वार में दो राज्य आंदोलनकारी हुए थे शहीद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से आयोजित सभा में मुजफ्फरनगर कांड के बाद तीन अक्टूबर को शहीद हुए पांच राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति ने राज्य सरकार से आंदोलनकारियों के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग भी उठाई। हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि मुजफ्फरनगर गोली कांड का विरोध कर रहे राज्य आंदोलनकारियों पर तीन अक्टूबर को पुलिस ने देहरादून में गोलीबारी की थी, जिसमें राज्य आंदोलनकारी दीपक वालिया, राजेश लखेड़ा, बलवंत सिंह शहीद हो गए थे।
इसके अलावा कोटद्वार में अलग राज्य की मांग कर रहे राज्य आंदोलनकारी पृथ्वी सिंह बिष्ट, राकेश देवरानी ने भी शहादत दी। समिति से जुड़े बलवीर नेगी ने कहा कि सरकार गोलीकांड के दोषियों पर कार्रवाई नहीं करके शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के हत्यारों पर कानूनी कार्यवाई की मांग की है। मौके पर समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, युद्धवीर चौहान, गंभीर मेेवाड़, डीएस नेगी, संजय शास्त्री, कॉमरेड वीरेंद्र शर्मा, विक्रम भंडारी, प्रेम रावत, बीना बहुगुुणा, ऊषा रावत आदि मौजूद थे।