फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांदीकुई पैसेनजर ट्रेन फिर स्थगित

बांदीकुई पैसेनजर ट्रेन फिर स्थगित

Wed, 04 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
बांदीकुई पैसेनजर ट्रेन फिर स्थगित
हरिद्वार के लिए...
विज्ञापन

---------------

बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन 10 तक स्थगित
-- 20 सितंबर से पहले ही रद्द चल रही थी ट्रेन
-- रोजाना सफर करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
ऋषिकेश से बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को अभी रेल सेवा के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर ऋषिकेश में बांदीकुई ट्रेन की सेवा को सात दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रेल सेवा 20 सितंबर से पहले ही रद्द चल रही थी, जिसकी समयावधि को बढ़ाकर अब 10 अक्टूबर कर दिया गया है।
रोजाना ऋषिकेश से हरिद्वार और लक्सर समेत अन्य क्षेत्रों में बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले करीब 250 लोगों की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन से प्रतिदिन हरिद्वार और अन्य इलाकों का सफर करने वाले लोगों को अभी आवागमन में और दिक्कतें उठानी होंगी। उन्हें आवागमन के लिए फिलहाल अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा ही लेना होगा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर मनोज सिंह के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने बांदीकुई ट्रेन की सेवा को सात दिन के लिए और स्थगित कर दिया है। बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश में इसकी कोई वजह नहीं बताई है। ऋषिकेश से संचालित अन्य रेल सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed