फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब नंदप्रयाग की जनता ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध

अब नंदप्रयाग की जनता ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध

Mon, 02 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
अब नंदप्रयाग की जनता ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध
जोशीमठ/नंदप्रयाग। जोशीमठ के बाद अब मंगरोली, सोनला, मासौं और पुरसाड़ी गांव के ग्रामीणों ने उनके गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल करने का विरोध किया है।
विज्ञापन

28 सितंबर को राज्य मंत्री मंडल की बैठक में नगर पंचायत नंदप्रयाग के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। क्षेत्र के समीपवर्ती मंगरोली, सोनला, मासौं और पुरसाड़ी गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने की योजना है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मंगरोली गांव के प्रधान तेजवीर कंडेरी, मंगल सिंह कंडेरी, गंगा सिंह झिंक्वाण, अब्बल सिंह कंडेरी, सुनील कंडेरी, गजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दरवान सिंह, चेता देवी, भुवनेश्वरी, भागीरथी और मथुरा देवी का कहना है कि गांवों के नगर पंचायत में शामिल होने से मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना बंद हो जाएगी। इधर, डीएम आशीष जोशी का कहना है कि नगर पंचायत नंदप्रयाग के सीमा विस्तार को शासन की मंजूरी मिली है। ग्रामीणों की ओर से प्राप्त विरोध प्रस्ताव को शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं, जोशीमठ में अपने गांवों को पालिका में शामिल न करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत बड़ागांव, मेरग, सेलंग और पैनी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 22वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रधान हेमा देवी, उमा देवी, कुशल कम्दी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह राणा, सुखदेव सिंह, पुष्कर सिंह भुंजवाण, संतोष चौहान, मनमोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रमेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed