{"_id":"59cd28fc4f1c1bb6538b4c99","slug":"150661764111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत डिम्मर के ग्रामीणों ने शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत डिम्मर के ग्रामीणों ने शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजा ज्ञापन
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत डिम्मर को नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल करने की अधिसूचना पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए शहरी विकास विभाग के निदेशक को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र से ग्राम पंचायत डिम्मर के गांवों की दूरी 10 से 17 किमी है। डिमरी समुदाय के लोग बदरीनाथ धाम के सहायक पुजारी हैं। ऐसे में इस गांव के नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल होने पर गांव मात्र एक वार्ड बनकर रह जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से इस पौराणिक महत्व के गांव को नगर पालिका में शामिल करने के बजाय हैरीटेज विलेज बनाने की मांग की। ज्ञापन में ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, पूर्व प्रधान शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास डिमरी, अशोक डिमरी, रणजीत लाल, नरेश खंडूड़ी और अशोक डिमरी आदि के हस्ताक्षर हैं।