{"_id":"59cbdd1f4f1c1bc9538b4b2d","slug":"15065326815-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएसी कैडिटों ने रैली निकालकर दिया गंगा बचाओं का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएसी कैडिटों ने रैली निकालकर दिया गंगा बचाओं का संदेश
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एनसीसी यूनिट की ओर से स्वच्छता अभियान पखवाड़ा का कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर 2014 को भारत सरकार ने पूरे देश में शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार भारत को स्वच्छ बनाने का काम किसी एक व्यक्ति या केंद्र सरकार का काम नहीं है, यह काम देश के सभी लोगों का है। विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र स्वच्छता अभियान से जुड़ा हुआ है और समय-समय पर विश्वविद्यालय में यह अभियान संचालित होता रहता है। विश्वविद्यालय के मूल्यांकन अध्यक्ष प्रो. सीपी खोखर ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति यह तय कर ले कि हम अपने आस-पास गंदगी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छता अभियान इसलिए सफल रहा, क्योंकि वह सभी काम स्वयं किया करते थे। जो व्यक्ति प्रत्येक कार्य को स्वयं करता है वह कार्य निश्चित ही सफलता की ओर बढ़ता है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान शुरू किया। इसके बाद पर्यावरण विभाग में सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी आफिसर डा. राकेश भूटियानी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई, स्वच्छता और नीट एंड क्लीन रखने की शपथ दिलाई गई है। हिंदी विभाग की प्रोफेसर सुचित्रा मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय में एनसीसी द्वारा यह स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार द्वारा भी दो अक्तूबर से लेकर पूरे सप्ताह मनाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े में डा. पंकज कौशिक, विजेंद्र सिंह, दीपक कुमार आर्य, वैभव सिंह, पवन चौहान, त्रिलोचन, संदीप कुमार ऋषभ सैनी, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कैडेटों ने दिया गंगा बचाओ का संदेश
हरिद्वार। 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के 160 कैडेटों ने देवपुरा चौक से गोविंद घाट तक रैली निकालकर गंगा बचाओ का संदेश दिया। रैली का संचालन यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बलवीर सिंह आचार्य भरत ने किया। कर्नल बलवीर सिंह ने कहा कि गंगा बचाने के लिए स्टोन क्रशर गंगा व अन्य नदियों के किनारे से पांच किलोमीटर की दूरी पर लगाए जाने चाहिए। साथ ही नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए के नदियों के किनारे एक किलोमीटर तक सिर्फ वृक्ष होने चाहिए। ईशा फाउंडेशन ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर यूनिट के सूबेदार अशोक थापा, सूबेदार लाल बहादुर थापा, सूबेदार फटिक बहादुर थापा आदि मौजूद थे।