{"_id":"59cbda554f1c1bc9538b4af8","slug":"150653196715-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी सूची में फर्जीवाड़े के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी सूची में फर्जीवाड़े के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा कर डा. रावत का नाम उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
बुधवार को शहर के कांग्रेसियों ने कहा कि जाली दस्तावेजों के सहारे विधायक का नाम राज्य आंदोलनकारी सूची में शामिल किया गया है। जनता के बीच यह प्रकरण उजागर हो गया, तो विधायक कहने लगे कि उन्होंने आंदोलनकारी के लिए आवेदन नहीं किया था। प्रदर्शनकारियों में नगर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, जिला महामंत्री गणपति भट्ट, पालिका सभासद भगत डागर, हीरा लाल जैन, हिमांशु अग्रवाल, शिव लाल, टेकेश्वर बिष्ट, सते सिंह भंडारी और रघु लाल आदि शामिल थे।