फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वदेशी जागरूकता रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वदेशी जागरूकता रैली

Wed, 27 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वदेशी जागरूकता रैली

विज्ञापन

देवाल/कर्णप्रयाग। जीआईसी में अवेयरनैस गाइडेंस ग्रुप पौड़ी गढ़वाल की दिल्ली इकाई की ओर से ‘अवेयरनैस कम करियर गाइडेंस’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय शिविर में करियर संबंधी कई जानकारियां दी गईं। ग्रुप की ओर से विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर बीस बच्चों का चयन किया गया। इसमें एक-एक हजार का नकद पुरस्कार और शिक्षण सामग्री बांटी गई।

नावार्ड के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जगत सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह पांगती, सर्वेंद्र सिंह रावत, मोहन लाल लसियाल, रणजीत सिंह रावत, दिनेश कुमार, सुभाष डबराल, पुष्पलता ने कई जानकारियां दीं। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में स्वदेशी सप्ताह के तहत सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील की। प्रधानाचार्य मुरलीधर चंदोला ने कहा कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से हमें अपने देश को समृद्ध एवं विकसित कर सकते हैं। इस मौके पर आचार्य अरविंद रावत, प्रदीप रावत, दलबीर राज, रमेश मैखुरी, दीपक सिंह, दीपा पुरोहित और तृप्ति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed