फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धारी देवी मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य शुरू

धारी देवी मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य शुरू

Tue, 26 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
धारी देवी मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य शुरू
श्रीनगर। छठवें नवरात्रा से धारी देवी मंदिर की फाइनल फिनिशिंग का शुभारंभ हो गया है। छह माह में मंदिर को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में ईंट लगाने का काम शुरू हुआ। मुख्य मंदिर की फिनिशिंग का काम शुरू किया गया। मंदिर निर्माण में यह चरण सबसे महत्वपूर्ण है। परियोजना संचालन कर रही कंपनी एएचपीसीएल ने उत्तराखंड के मंदिरों पर काम कर रहे वास्तुकला विशेषज्ञ कृष्ण कुड़ियाल को मंदिर निर्माण व आर्किटेक्चर (वास्तुकला) की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण की झील की वजह से धारी देवी मंदिर को अपलिफ्ट किया जा रहा है। अस्थायी रुप से अलकनंदा नदी के बीच में बने टिन के ढांचे में धारी की पूजा-अर्चना चल रही है। स्थायी मंदिर का निर्माण झील के बीचों-बीच किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर का ढांचा काफी पहले खड़ा हो गया था। अब मंदिर काम तेजी से शुरू होगा। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष देवी प्रसाद पांडे, सचिव जगदंबा पांडे, विवेक पांडे, संजय पांडे, एएचपीसीएल के जीएम आ मारु रेड्डी, साइट इंचार्ज सत्यजीत खंडूड़ी , सतेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............

केदारनाथ के बाद धारी में कोठियाल-कुडिय़ाल की जोड़ी
श्रीनगर। निम (नेहरु पर्वतारोण संस्थान) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल और आर्किटेक्ट कृष्ण कुडिय़ाल की जोड़ी धारी देवी मंदिर के निर्माण का जिम्मा लिया है। जहां कृष्ण कुड़ियाल मंदिर के आर्किटेक्चर व डिजायनिंग का काम देख रहे हैं। वहीं निम की टीम चारों ओर पानी से घिरे मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed