फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोलाडुंग्री के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

कोलाडुंग्री के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Mon, 25 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोलाडुंग्री के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल करने की खबर से नाराज ब्लाक के कोलाडुंग्री, सुमल्टा के ग्रामीणों में तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर पालिका में शामिल न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी और ग्राम प्रधान सरोजनी रावत के नेतृत्व में कोलाडुंग्री और सुमल्टा के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां तहसील परिसर में एकत्र हुए ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोलाडुंग्री ग्राम पंचायत की भौगोलिक परिस्थिति नगरीय नहीं है। असुविधाओं का दंश झेल रही ग्राम पंचायत को पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों पर जहां अतिरिक्त करों का बोझ पड़ेगा। वहीं ग्रामीणों को मनरेगा सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं से भी वंचित होना पड़ेगा। यही नहीं ग्रामीणों का अपने गोचर, पनघट सहित सिविल भूमि से भी अधिकार समाप्त हो जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोलाडुंग्री ग्राम पंचायत को जबरन पालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। बाद में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में सरिता देवी, कांता प्रसाद, रामेश्वरी देवी, लखमा देवी, कांता प्रसाद, अनीता देवी, कमला देवी सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed