{"_id":"59c935864f1c1bd9538b45a6","slug":"15063587026-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुंडेश्वर महादेव मंदिर संरक्षण के लिए होगी मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर संरक्षण के लिए होगी मैराथन दौड़
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ढुंडसिर जन कल्याण विकास समिति ढुंडेश्वर महादेव मंदिर को पहचान दिलवाने व क्षेत्रीय युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए 8 किमी मैराथन दौड़ आयोजित करेगी। इसके लिए समिति की ओर से नि:शुल्क पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विकासखंड कीर्तिनगर के ढुंडसिर क्षेत्र में गांधी जयंती के अवसर पर ढुण्डसिर जन कल्याण विकास समिति की ओर से स्यालसौड़ से ढुंडेश्वर महादेव मंदिर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 1000 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। मैराथन दौड़ का मुख्य ध्येय क्षेत्रीय जनता में स्वच्छता, स्वास्थ्य व खेल भावना के प्रति जागरूकता लाना है। साथ ही क्षेत्र की पौराणिक आध्यात्मिक धरोहर ढुंडेश्वर महादेव स्थल को संरक्षित कर तीर्थाटन व पर्यटन से जोड़ना है। चौहान ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष रखी गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। बताया कि प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को क्षेत्रीय विधायक की ओर से प्रमाण पत्र व समिति की ओर से ट्राफी के साथ ही नगद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो