फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला

एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला

Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एनएसएस के स्थापना दिवस पर शहर के स्कूल-कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने एनएसएस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि जीवन में सेवाभाव जरूरी है। एनएसएस युवाओं में इसकी नींव डालती है। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एनएसएस के स्थापना दिवस पर महिला महाविद्यालय सतीकुंड में एनएसएस की ओर से एक दिवसीय कैंप का आयोजन के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने परिसर मे सफाई अभियान चलाया। महाविद्यालय की सचिव वीणा शात्री ने एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डा. शशि प्रभा ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डा. प्रेरणा पांडेय, डा. राखी सिंह, शिवानी चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर में एनएसएस के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय प्रमुख हेमराज थपलियाल एवं उप-प्रधानाचार्य अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह ने एनएसएस की संक्षिप्त कार्ययोजना प्रस्तुत की। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नृत्यगीत, नृत्यनाटिका, नुक्कड नाटक, पंजाबी गीत आदि के माध्यम ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन यूनिट कमांडर अखिलेश डबराल और शिवानी शर्मा ने किया। इस अवसर पर महिमा, गरिमा, भावना, प्रियांशी, साक्षी, दिव्या, रिंकी रमोला, विशाल, सागर, भूपेंद्र, वैभव आदि स्वयंसेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभारत साधु संस्कृत महाविद्यालय में एनएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्वयंसेवी छात्रों ने गीत, संगीत, कविता, भाषण आदि प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डा. सोहन लाल बलूनी ने छात्रों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डा. वाणी भूषण भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलदीप चंद्र पंत ने विचार रखे। इस अवसर पर दीपक उनियाल, दीपक द्विवेदी, डा. निधि उपाध्याय, गिरीश चंद्र, अरविंद्र जोशी, शिवम दिवाकर, नित्यांनद, ललित, गौरव, सौरभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed