{"_id":"59c69a3a4f1c1b8a688b6316","slug":"150618787120-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार के बाजार बंदी पर व्यापारी दो फाड़, नहीं करेंगे बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार के बाजार बंदी पर व्यापारी दो फाड़, नहीं करेंगे बाजार बंद
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते व्यापारियों ने रविवार को सप्तऋषि से चंद्राचार्य चौक बाजार बंद रखकर हरकी पैड़ी पर एकत्रित होने का आह्वान किया था, लेकिन अगले दिन ही व्यापारी दो फाड़ हो गए और कई संगठनों ने बाजार बंद न रखने की बात कही। कई व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की सराहना करते हुए पुलिस का साथ देने की बात कही। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अपर रोड स्थित बाजार में अतिक्रमण हटाया तो कई व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया। इस दौरान पुलिस एवं व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। जिस पर पुलिस ने संजय त्रिवाल सहित अन्य व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके विरोध में शुक्रवार को व्यापारी संगठनों से जुड़े व्यापारी एक मंच पर आ गए। जिसमें सेवा समिति में बैठक करते हुए मुकदमा वापस नहीं करने पर रविवार को सप्तऋषि से चंद्राचार्य चौक रानीपुर मोड तक बाजार बंद रखने और हरकी पैड़ी पर एकत्रित होने का आह्वान किया। लेकिन शनिवार को कई व्यापार मंडलों ने बाजार बंद करने का विरोध करते हुए अतिक्रमण हटाने पर पुलिस का सहयोग करने की बात कही। चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक, महामंत्री सुनील गुलाटी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के विरोध पर किसी व्यापारी का साथ नहीं देंगे। रविवार को बाजार खोलेंगे और पुलिस को जब भी अतिक्रमण हटाने के लिए उनकी जरूरत पड़ेगी तो साथ देंगे। उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है वह पहले से ही विवादित है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मंच पर वह मौजूद थे, लेकिन बाजार बंद करने सहित अन्य किसी बात पर निर्णय लेते हुए उनकी सलाह तक नहीं ली। ऐसे में व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी बाजार बंद में सहयोग नहीं करेंगे। मनसा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत कुमार, हरकी पैड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक नाथ गोस्वामी ने भी अपने प्रतिष्ठान खुले रखने की बात कही।
बाजार बंद रखने को किया संपर्क
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि रविवार को बाजार बंद रखने की अपील की है। कहा कि सभी व्यापारियों ने एकमंच पर आकर समर्थन किया था। अब वे किस दबाव में उनका साथ नहीं दे रहे हैं, इस संदर्भ में कुछ भी कहना अनुचित होगा। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि मामले में सभी व्यापारियों को एकजुटता दिखानी चाहिए। इस मौके पर कमल बृजवासी, शिवकुमार कश्यप, विशाल माहेश्वरी, संगीत मदान, राजेंद्र जैन, सतेंद्र वर्मा, पंकज टंडन, सतेंद्र झा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन