फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांजबगड़ में आग लगने से दुकान हुई खाक, लाखों का सामान जला

बांजबगड़ में आग लगने से दुकान हुई खाक, लाखों का सामान जला

Sat, 23 Sep 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बांजबगड़ में आग लगने से दुकान हुई खाक, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
घाट। बांजबगड़ गांव में एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। हालांकि घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बांजबगड़ गांव निवासी विक्रम सिंह शुक्रवार रात को 9 बजे दुकान (जनरल स्टोर) बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह 7 बजे जब गांव का भगत सिंह विक्रम सिंह की दुकान के समीप पहुंचा, तो उसने दुकान से धुआं उठता देखा। भगत ने विक्रम को इसकी जानकारी दी। जब विक्रम मौके पर पहुंचा तो दुकान का सामान जल चुका था। दुकान के गांव से अधिक दूरी पर होने से आग लगने का पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की सूचना पर घाट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अभी शीघ्र ही आग लगने के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed