फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक कमरे में संचालित हो रहा गढ़वाल विवि का बायो कैमिस्ट्री विभाग

एक कमरे में संचालित हो रहा गढ़वाल विवि का बायो कैमिस्ट्री विभाग

Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
एक कमरे में संचालित हो रहा गढ़वाल विवि का बायो कैमिस्ट्री विभाग
श्रीनगर। विवि का बायो कैमिस्ट्री विभाग केवल एक ही कमरे में संचालित हो रहा है। छात्रों का कहना है कि विभाग में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए विवि प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विवि प्रशासन छात्रों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में वर्ष 2015 से बायो कैमिस्ट्री पाठ्यक्रम का संचालन शुरू हुआ। वर्तमान में विभाग में करीब 212 छात्र अध्ययनरत हैं। विभाग की स्नातक व पीजी स्तर की कक्षाओं के साथ ही प्रयोगशाला का संचालन एक ही कमरे में हो रहा है। इससे पठन-पाठन प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शुक्रवार को विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने इस संबंध में कुलपति प्रो. जेएल कौल से वार्ता की। छात्र संघ पदाधिकारियों का आरोप था कि छात्रों की मांग के बावजूद विवि प्रशासन बायो कैमिस्ट्री के छात्रों को सुविधा प्रदान नहीं कर रहा है। जबकि विवि छात्रों से पूरा शुल्क वसूल रहा है। छात्र संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बायो कैमिस्ट्री के छात्रों को कक्षा कक्ष व अन्य सुविधाएं प्रदान नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने छात्रों को इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed