{"_id":"59c3f33b4f1c1be4738b5d9d","slug":"15060140464-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वजल कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वजल कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया शुरू
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वजल परियोजना में तैनात उपनल कर्मचारियों व सहायकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आंदोलनरत कर्मचारी सरकार से वेतन कटौती वापस लेनेे और स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
स्वजल और डीपीएमयू के कर्मचारियों ने गोपेश्वर स्वजल कार्यालय के सामने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संजय पंत ने कहा कि सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण राणा, संजय जोशी, आशुतोष थपलियाल, संतोष खनेड़ा, कुलदीप, मनीष कुमार, रजनीकांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और विनोद लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन