फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के आंदोलन के समर्थम में उतरी पैनखंडा संघर्ष समिति

पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के आंदोलन के समर्थम में उतरी पैनखंडा संघर्ष समिति

Sat, 16 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के आंदोलन के समर्थम में उतरी पैनखंडा संघर्ष समिति

विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्राम पंचायत पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के चार दिनों से चल रहे आंदोलन को पैनखंडा संघर्ष समिति ने समर्थन देने का एलान किया। इसके बाद समिति के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने राज्य सरकार के विरोध नगर में ढोल दमाऊं के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील में धरना दिया।

पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में पैनखंडा संघर्ष समिति के नेतृत्व में जोशीमठ बाजार में प्रदर्शन किया और इसके बाद तहसील परिसर में धरना दिया। पैनखंड संघर्ष समिति ने पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव को पालिका क्षेत्र से बाहर रखने के साथ ही ब्लॉक केविद्यालयों में प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीशियनों की तैनाती व क्षेत्र में निर्माणाधीन व प्रस्तावित सड़कों का शीघ्र निर्माण करने की मांग उठाई। यहां आयोजित सभा में पैनखंडा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा यदि सरकार शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती तो संघर्ष समिति अनशन कर आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की मध्यस्थता में तीनों गांवों के ग्रामीणों और नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक हुई और ग्रामीणों की आपत्तियां दर्ज की गईं। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की आपत्तियों को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक भरत सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रकाश रावत, बलवीर रावत, अजीत पाल, हरीश भंडारी, सुखदेव सिंह, अतुल सती, कुशल सिंह और मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed