फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब को साथ लेकर महान देश बनाएं: भागवत

ब को साथ लेकर महान देश बनाएं: भागवत

Mon, 11 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ब को साथ लेकर महान देश बनाएं: भागवत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार/बहादराबाद।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे किसी भी तरह का विवाद पैदा न करें। कम कोई भी ऐसा काम न करें जो समाज विरोधी हो। हम सबको साथ लेकर एक महान देश बनाने में जुटे हैं।
मोहन भागवत सोमवार को पांच दिन से पतंजलि योगपीठ के सभागार में धर्म जागरण समन्वय समिति की ओर से आयोजित साधु साध्यम समागम कार्यक्रम में उपस्थित संतो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अहंकार कट्टरता पैदा करता है। लालच और स्वार्थ से किए गए कार्य कभी सफल नहीं होते। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले हरेक नागरिक के पूर्वज पूर्व में हिंदू ही रहे हैं। पूरे विश्व में एक ही धर्म है बाकी सब संप्रदाय हैं। हम धर्मांतरण के विरोधी हैं लेकिन जो हमारे साथ मिलना चाहता है उसके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विवाद में ना पड़े और अपनी इच्छा के अनुसार अपने देश के मान और सम्मान की रक्षा के हमेशा तैयार रहें। सबको साथ लेकर चलने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म जागरण का काम निरंतर चलता रहना चाहिए। मानवता से देवतत्व की ओर बढ़ाना ही हमारा कार्य है।
विज्ञापन

जम्मू- कश्मीर के हालात के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज कुछ ऐसे लोग जो पहले जम्मू कश्मीर को छोड़ चुके हैं वापस लौटना चाह रहे हैं लेकिन कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। अपने घर लौटने का सबको अधिकार है, लोकतंत्र में सभी काम कानून की सहमति से होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों से देश का नेतृत्व करने का आग्रह करते हुए कहा भागवत ने कहा कि संतों को समाज को एकजुट होकर आगे लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और अनुभवी व्यक्तियों के साथ तेजी से मजबूत भी हो रहा है। संघ को उन्होंने देश और समाज के लिए समर्पित बताया।
योगऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि संत हमारी संस्कृति के प्राण हैं। संपूर्ण मानवता के पथ प्रदर्शक हैं। इनकी जीवन शैली से देश के करोड़ों नागरिक प्रेरणा और प्रकाश पाते हैं। उन्होंने कहा कि संत सम्मेलन में पांच दिन चला यह मंथन देश की इस महान परंपरा की रीति-नीति तय करेगा। उन्होंने कहा मोहन भागवत ने संघ के साथ-साथ संस्कृति की गरिमा को बढ़ाया है।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा आज का दिन स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण का दिवस है। उन्होंने कहा कि संघ एक प्रकार से संतों का ही संघ है। राष्ट्रनिर्माण में समर्पित हर साधक की भूमिका संत के समान है। आचार्य ने भारत की विश्व में अहम भूमिका बताते हुए कहा कि भारत विश्व की समस्याओं को सदियों से समाधान देता रहा है। भारतीय संस्कृति को हमारे ऋषियों ने तप-त्याग के बल पर दुनियां की सबसे जीवंत संस्कृति बनाया है।
कार्यक्रम के संयोजक गोविंद गिरी महाराज ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा एक वर्ष पहले बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के उत्थान के लिए हमेशा सहयोग करते रहेंगे। इस दौरान महामंडलेश्वर विश्ववेश्वरानंद महाराज, परमानंद महाराज, हरिहरानंद महाराज, जितेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, आचार्य प्रद्युम्न महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार, प्रचारक युद्धवीर सिंह, सह प्रचारक देवेंद्र विभाग प्रचारक शरद कुमार, प्रांतीय धर्म जागरण प्रमुख ऋतुराज, क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख ईश्वर सिंह, सूबेदार सिंह आदि सैकड़ों संत उपस्थित थे।


बोले भागवत, अभी तो मैं सिफ तीन साल का हूं
हरिक्षर। रचाष्ट्रीय स्वयं संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का पंतजलि में जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर रपर पंतजलि योगपीठ की ओर से विदुषियो ने मंगल गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मोहन भागवत के जन्म उत्सव पर पंतजलि योग पीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने महामंडलेश्वर गोविंद रामगिरी को एक करोड का चेक मोहन भागवत के हाथ से दिलाया। यह चेक 30 वैदिक विद्यालय चलाने के लिए सहयोग राशि के रूप में दी गई। वही मोहन भागवत ने अपने भाषण के दौरान कहा की अंग्रेजी तारीख के हिसाब से मेरा जन्मदिन आज है लेकिन तिथि के हिसाब से मैं लगभग 1 माह पूर्व अमावस्या के दिन मेरा जन्मदिन था। उन्होंने कहा की अमावस्या में भी ऐसी तारीख को पैदा हुआ था जो 27 साल में सिर्फ एक बार आती है। इसलिए मैं अभी तीन साल का ही शिशु हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed