फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे को दुरुस्त करने के दिए सीएम ने निर्देश

हाईवे को दुरुस्त करने के दिए सीएम ने निर्देश

Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हाईवे को दुरुस्त करने के दिए सीएम ने निर्देश

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बनाने के निर्देश दिए। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही जिला चिकित्सालय में आईसीयू केयर यूनिट जल्दी शुरू करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों की रिपोर्ट को संतोषजनक बताया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें सहन नहीं की जाएंगी।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ सोमवार को सीसीआर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने तेजी से नेशनल हाईवे को दुरुस्त करने की बात कही। बिजनौर मार्ग पर क्षतिग्रस्त कोटावाली पुल से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए नई तकनीकी का प्रयोग करते हुए पुल को जल्दी ठीक करने को कहा। जल निगम के कार्यों में नमामि गंगे योजना में होने वाले एसटीपी कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम ने सुझाव दिया कि विभाग बायोडक तकनीकी का इस्तेमाल कर काम करे। उन्होंने ज्वालापुर में गंगनहर को गंदा कर रहे नाले को भी इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। स्वजल परियोजना के तहत गांवों में नालियों, बायो गैस वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए उन्होंने सीवांस तकनीकी का प्रयोग कर खाद तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन

पेयजल विभाग के अधिकांश ट्यूबवेलों के बंद होने की शिकयत पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बंद ट्यूबवेलों की सूची बनाने और उनके बंद होने के कारणों की जांच सीडीओ को सौंपते हुए निर्धारित समय में रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने वन संपदा की चोरी तथा वन्य जीवों के शिकार की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि सरकार वन और वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर कृतसंकल्प है। कोई भी लापरवाही इस दिशा में बर्दाश्त कर दी है।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की कमी पर कहा कि हरिद्वार जनपद में रोस्टरवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल बनाकर शिविर लगाकर तथा मोबाइल चिकित्सालय के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।
किसानों के कल्याण की योजनाओं के बारे में प्ूछे जाने पर सीडीओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि दस क्लस्टर बनाकर 120 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए एकीकृत योजना बनाई गई है, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। पोस्ट हार्वेस्ट में होने वाले किसानों के नुकसान को कम करने के लिए मिनी सोया और राइस मशीनें वितरित की जाएंगी।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा अधिकारियों को समयबद्ध के साथ काम काने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी दीपक रावत ने विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा विकास तिवारी, अनिरुद्घ भाटी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed