{"_id":"59b6c53b4f1c1bf17f8b5fad","slug":"150515028919-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से हटाने पर सुरक्षाकर्मियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से हटाने पर सुरक्षाकर्मियों का धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
मुस्तफाबाद पदार्था स्थित एक फूड पार्क के गेट के सामने सोमवार को सुरक्षाकर्मियों ने नौकरी से निकाले जाने और दो माह का वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हंगामा कर रहे सुरक्षाकर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
दोपहर में काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी पार्क के गेट के सामने इकट्ठा हुए। उनका कहना है कि प्रबंधतंत्र ने उनका दो माह का वेतन नहीं दिया है और उन्हें नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर कई सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। फूड पार्क से नौकरी से निकाले गए दो सौ सुरक्षाकर्मियों में पचास से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। हंगामा करने वालों में अमरनाथ यादव, नरेंद्र, नीरज, गौरव, अशोक, विजय शंकर, प्रवीण, धीरेंद्र, आंनद, जितेंद्र, अंजू, उमा, सुनीता, पुष्पा, छाया, मीनाक्षी, सपना और नीलू आदि सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। दूसरी ओर फूड पार्क के सचिव राजकुमार पांडे का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मी हटाए गए हैं। इसके अलावा जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं।