फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर की तालाबंदी किया प्रदर्शन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर की तालाबंदी किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर की तालाबंदी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर/पौड़ी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने छह सूत्री मांगों को लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कहा गया कि संगठन लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है लेकिन सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा गया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
सोमवार को जिले के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास भवन पहुंचे और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश नरोला ने कहा कि संगठन की ओर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यात्मक एकीकरण, पंचायती राज विभाग के पुनर्गठन, प्रमुख सचिव पंचायती राज को हटाने, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के वाहन भत्ता देने, पंचायती राज विभाग में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग स्टाफिंग पैटर्न लागू करने और प्रशासनिक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन करने की मांग की जा रही है। इस मौके पव संगठन के महामंत्री विपिन सेमवाल, यूपी देवली और दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी में भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने जिला पंचायती राज अधिकारी दफ्तर में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र बहुगुणा ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ लंबे समय से शासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। शासन विभाग को मर्ज करने तक की तैयारी कर चुका है, जो अनुचित है। प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री मनेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि ज्योति चंदोला, संप्रेक्षक प्रदीप सुंदरियाल, ज्योति बमराड़ा, उर्मिला यादव, बबली रावत, अर्चना काला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed