फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका में शामिल किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक धरना

नगर पालिका में शामिल किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक धरना

Mon, 11 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में शामिल किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक धरना

विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक के पैनी, सेलंग, मेरग व बड़ागांव के ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन कर गांवों को नगर पालिका जोशीमठ में शामिल करने के विरोध में क्रमिक धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने बिना ग्रामीणों की सहमति के गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा यदि शीघ्र इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो ग्रामीण कोर्ट जाने को बाध्य होंगे।

सोमवार को पैनी, सेलंग, मेरग व बड़ागांव के ग्रामीण जोशीमठ बाजार में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में ढोल दमाऊं के साथ तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर क्रमिक धरना शुरू कर दिया। पहले दिन मेरग गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे। यहां आयोजित सभा में मेरग के ग्राम प्रधान रमेश लाल ने कहा कि सरकार ने नगर से 5 किमी की दूरी वाले गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने का फरमान जारी किया है, जबकि ग्रामीणों से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमन देवी, सुंदर सिंह राणा, गोपाल सिंह, मातबर सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, महिपाल सिंह बसंती देवी, देवेश्वरी देवी और मंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed