फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में भाजपा बनाम भाजपा

शहर में भाजपा बनाम भाजपा

Sat, 09 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर में भाजपा बनाम भाजपा

विज्ञापन

कुणाल दरगन
हरिद्वार।
हरिद्वार में भाजपा में सब कुछ ठीक- ठाक नहीं चल रहा है। कभी मेयर सीधे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की दीवार तुड़वा देते हैं तो कभी किटी प्रकरण को लेकर भाजपाई अंदरखाने एक- दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। रही सही कसर अब विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के साथ एबीवीपी नेताओं की हुई भिड़ंत ने पूरी कर दी है। देखा जाए तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भाजपा से उलझने भिड़ने की जरूरत ही नहीं है, खुद ही भाजपाई खुद आपस में दो- दो हाथ करने के लिए तैयार बैठे हैं।

अभी प्रेमनगर आश्रम की दीवार ढहाने के प्रकरण का पटाक्षेप भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक बार फिर भाजपाइयों की शर्मनाक हरकत सामने आ आई। गुरुकुल में हार का स्वाद चख चुकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीधे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ आस्तीनें चढ़ा ली थीं और बेखौफ छात्र नेता सीधे विधायक के आश्रम पर ही पहुंच गए थे। वे विधायक से भिड़ने के इरादे से ही आए थे ये साफ था। पर, विधायक से आमना- सामना होने पर भाजपा का अनुशासन तार- तार हो गया। विधायक और एबीवीपी खेमा अब एक- दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। भाजपाइयों में हो रही भिड़ंत का मजा कांग्रेसी दूर बैठे ले रहे है। कांग्रेस में पहले प्रेमनगर आश्रम प्रकरण को लेकर चटखारे लिए जा रहे थे अब शनिवार को कांग्रेस को एक नया मुद्दा मिल गया। दिन भर कांग्रेसियों की जुबां पर विधायक और छात्रों का प्रकरण ही छाया रहा। इधर, किटी प्रकरण को लेकर भी भाजपा की काफी छीछालेदारी पहले से ही हो रही है। भाजपा महिला नेताओं को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। किटी ग्रुप संचालक महिला भाजपा नेताओं के पैरोकारों की लिस्ट भाजपा हाईकमान को पहले ही सौंप दी गई है।उधर मेयर और सतपाल महाराज समर्थकों के मामले की जांच करने के लिए हरिद्वार में मौजूद भाजपा की अनुशासन समिति के सदस्य प्रकाश हरबोला ने पार्टी में हर रोज सामने आ रहे नए विवाद को लेकर कहा कि ऐसा लगता है भाजपा में बहुत से जो लोग बाहर से आए हैं अभी वे पार्टी की रीति-नीति को सही तरीके से समझ नहीं सके हैं, कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed