फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आया पीजी कॉलेज गोपेश्वर

श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आया पीजी कॉलेज गोपेश्वर

Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आया पीजी कॉलेज गोपेश्वर

विज्ञापन
गोपेश्वर/देहरादून। आखिरकार पीजी कॉलेज गोपेश्वर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का प्रशासनिक नियंत्रण हो गया। लंबी जद्दोजहद के बाद शासन ने कॉलेज को विश्वविद्यालय कैंपस बनाए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। अब सीमांत चमोली जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मैदानी क्षेत्र के महाविद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वर्ष 2014 से गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस को स्थापित करने की मांग उठ रही थी। बीते सात सितंबर को संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल की संस्तुति पर अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह ने श्री देव सुमन विवि बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के कुलपति डा. यूएस रावत को पीजी कॉलेज गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2016 में पीजी कॉलेज गोपेश्वर को विश्वविद्यालय कैंपस बनाने का शासनादेश जारी हुआ था। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने मौजूदा सरकार से पीजी कॉलेज को कैंपस बनाने के शासनादेश का हवाला देते हुए शीघ्र आगे की कार्रवाई की पैरवी की। जिस पर बीते सात सितंबर को संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्रशासनिक नियंत्रण को श्रीदेव सुमन विवि को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
श्रीदेव विश्वविद्यालय में फिलहाल गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम ही संचालित हो रहे हैं। खुद का परिसर होने के बाद यह परेशानी दूर हो जाएगी। जल्द ही एकेडमिक काउंसिल और एक्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन हो जाएगा। साथ ही विवि को जल्द यूजीसी के 12(बी) में आने के बाद गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बजट मिलना शुरू हो जाएगा। गोपेश्वर जैसी दुर्गम जगह से युवाओं का पलायन रुकेगा। वह अपने क्षेत्रीय मुद्दों पर शोध कर उन्हें नई दिशा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवि का परिसर बनाने पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत का धन्यवाद। अब आगे की सभी कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज में पहले से ही 26 विभाग चल रहे हैं। इनके लिए हमने विवि में 16 प्रोफेसर, 36 एसोसिएट प्रोफेसर और 45 असिस्टेंट प्रोफेसर की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजा है। कॉलेज में पहले से ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 69 पद सृजित हैं, जबकि एक प्राचार्य का पद भी है। जल्द ही विवि की कार्यकारी और अकादमिक परिषद् का गठन किया जाएगा। - डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि


दूर-दराज के छात्रों को मिलेगा लाभ
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवल भट्ट का कहना है कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर के श्रीदेव सुमन कैंपस बनने से सीमांत जिले के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed