{"_id":"59b2c57c4f1c1bf57f8b5212","slug":"15048882064-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने लिया बौद्धिक प्रतिभा परीक्षा में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने लिया बौद्धिक प्रतिभा परीक्षा में भाग
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। अमर उजाला फाउंडेशन और वीआर क्लासेज की ओर से शुक्रवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा परीक्षा का आयोजन किया गया। विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय, ज्योति विद्यालय, आदर्श विद्यालय प्रवणानंद विद्या मंदिर, सरस्वती विद्यामंदिर, जीआईसी व जीजीआईसी जोशीमठ में परीक्षा का आयोजन हुआ। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम नवंबर माह में घोषित किए जाएंगे।