फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हमें अपने गांवों में ही रहने दें, नहीं चाहिए पालिका के करों का बोझ

हमें अपने गांवों में ही रहने दें, नहीं चाहिए पालिका के करों का बोझ

Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
हमें अपने गांवों में ही रहने दें, नहीं चाहिए पालिका के करों का बोझ

विज्ञापन
जोशीमठ। गांवों को गांव ही रहने दें, नहीं चाहिए नगर पालिका के करों का बोझ... जैसे नारों के साथ जोशीमठ पहुंचे ग्राम पंचायत पैनी, सेंलग, मेंरग, बड़ागांव और चांई के ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। ग्रामीणों ने नगर से लेकर तहसील परिसर तक ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया और सीएम का पुतला फूंका।

हाल ही में जोशीमठ नगर के समीपवर्ती गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को पांच गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने सरकार की ओर से फैसला वापस न लिए जाने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही सीएम को ज्ञापन भेजकर दस दिनों में फैसला वापस लेने की मांग उठाई। मेरग की पूर्व प्रधान सावित्री नेगी, ग्राम प्रधान पैनी लक्ष्मण बिष्ट, उमा देवी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा जैसी योजनाएं चल रही हैं जो पालिका में शामिल होने के बाद बंद हो जाएंगी। ग्रामीणों पर अनावश्यक टैक्स का बोझ डाल दिया जाएगा। गांवों को पालिका में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मेरग रमेश लाल, ठाकुर सिंह राणा, हेमा देवी रघुवीर सिंह, अजीत पाल, बलवीर रावत, कुशल कम्दी, सुखदेव सिह और महादीप पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed