{"_id":"59b1a3cd4f1c1be37f8b4e22","slug":"15048140468-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं से मारपीट में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं से मारपीट में चार गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के तीन श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार की रात त्रिवेणीघाट से श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे हरियाणा के तीन श्रद्धालुओं पर अज्ञात लोगों ने लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर के समीप जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में घायल गुमथलाराव, यमुनानगर, हरियाणा निवासी मोहित शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा की तहरीर पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार देर रात पुलिस ने अमित धीमान, विनय सिंह, दीपक रावत व मंजीत रावत सभी निवासी शीशमझाड़ी को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि मोहित शर्मा ने आरोपियों की शिनाख्त की है। बताया कि चारों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
तीन पेटी शराब समेत एक धरा
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती में एक युवक को देसी शराब की तीन पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रिंकू निवासी हरिपुरकलां के रूप में की है। थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।