{"_id":"59b1a3cb4f1c1be77f8b4d6a","slug":"15048140447-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर समेत युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रैक्टर समेत युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर पैसे जुटाने को ट्रैक्टर किया चोरी
-- पुलिस ने आरोपी को चोरी के ट्रैक्टर व लिफ्टर मशीन के साथ किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
रणसूरा थाना लक्सर हरिद्वार निवासी शाकिर के पास ईद के लिए पैसे जुटाने का कोई साधन नहीं बचा तो उसने ट्रैक्टर व लिफ्टर मशीन चोरी कर पैसे कमाने की योजना बनाई। पुलिस ने श्यामपुर से चोरी हुए ट्रैक्टर और लिफ्टर मशीन के साथ आरोपी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी किए गए ट्रैक्टर और मशीन को बेचने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहा था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को राजकुमार उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश निवासी बहादरपुर डोरा खादर, लक्सर हरिद्वार ने श्यामपुर हाट बाजार से उसके ट्रैक्टर और लिफ्टर मशीन की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिन पहले उसके ट्रैक्टर व लिफ्टर मशीन चोरी हुए थे।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार स्थित गुरुकुल नारसन से आरोपी को मय ट्रैक्टर और लिफ्टर मशीन के दबोच लिया। आरोपी शाकिर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर और मशीन मुजफ्फरनगर में बेचने के लिए जा रहा था। ईद पर खर्चे के लिए पैसे जुटाने को उसने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम में एसआई मनोहर सिंह रावत, कांस्टेबल सुबोध नेगी, कमल जोशी, संदीप आदि शामिल थे।