{"_id":"59b1a3c84f1c1be47f8b4d93","slug":"15048140417-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोर्ड मामले में दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोर्ड मामले में दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ पदाधिकारियों पर मारपीट का लगाया आरोप
-- प्राचार्य को सौंपा शिकायती पत्र, ड्रेस कोड को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सूबे के गवर्मेंट पीजी ऑटोनामस कॉलेज में ड्रेस कोड लेकर हुए विवाद में छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ के कई पदाधिकारियों व उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राचार्य से इसकी लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी से मुलाकात की। प्राचार्य को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बीते बुधवार को ड्रेस कोड को लेकर छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों व उनके समर्थकों ने ड्रेस कोड का समर्थन कर रहे छात्र-छात्राओं से मारपीट की और छात्राओं के साथ शारीरिक हिंसा की गई। आरोप है कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया।
छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों और अन्य छात्रों के नाम भी शिकायती पत्र में स्पष्ट तौर पर उल्लिखित किए हैं। साथ ही कई बाहरी व्यक्तियों के भी विवाद में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने प्राचार्य से मामले में दोषी छात्रसंघ पदाधिकारियों व उनके समर्थक छात्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में जयम शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, शिवम भंडारी, आंचल चौहान, मुकुल नेगी, अंजलि रावत, शिवानी डोभाल, गौरव भौरियाल, आयुषि उनियाल, तारा शर्मा, सुमन शर्मा, सुरभि तिवारी, रजत बिष्ट, टीना काला, शानु कुमार, अमन रयाल आदि शामिल थे।
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य को देंगे नोटिस
पीजी ऑटोनासम कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट के मामले में महाविद्यालय की अनुशासन समिति की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं की लिखित शिकायत के आधार पर छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ ही विवाद में शामिल अन्य छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज व अन्य छात्रों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्हें सोमवार को समिति के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने का समय दिया जाएगा। बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।