{"_id":"59b1a2da4f1c1be37f8b4e1f","slug":"15048138034-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस रिटेल के ट्रक से माल उडाने वाला शातिर चोर हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस रिटेल के ट्रक से माल उडाने वाला शातिर चोर हुआ गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रकों से सामान चुराने वाला गिरफ्तार
-- पांच अगस्त को रिलायंस रिटेल लिमिटेड का सामान किया था चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
सड़क किनारे माल भरे वाहनों से सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से ट्रकों से चुराया गया सामान बरामद हुआ है। पुलिस को बीते 11 अगस्त कमल नयन शुक्ला निवासी कैराव जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी रुड़की हरिद्वार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 5 अगस्त को रिलायंस रिटेल लिमिटेड का परचून का माल गुड़गांव से देहरादून लाया जा रहा था। हर्रावाला में रात्रि विश्राम के दौरान सड़क किनारे खडे़ ट्रक से किसी ने 184 नग चोरी कर लिए थे जिनमें चावल, दाल, बादाम आदि परचून का सामान था।
देर रात कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कुआंवाला हाईवे पर चेकिंग के दौरान वाहन से चोरी हुआ सामान बरामद किया। कोतवाल ओमबीर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र रफीक ग्राम मुरादपुर थाना सिंभावली हापुड़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के वाहन से रिलायंस रिटेल का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने सड़क के किनारे खडे़ वाहनों से चोरी करना स्वीकार किया। कोतवाल ने बताया कि शहजाद, आस मुहम्मद, साजिद, सलमान, नौशाद जो सभी हापुड़ उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, चोरी में मदद करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुफरान हापुड़ उत्तर प्रदेश का भी अपराधी है।