{"_id":"59b176f04f1c1be37f8b4cc1","slug":"15048025605-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बंद है जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से बंद है जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक का जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग पिछले डेढ़ माह से बंद है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क खोलने की मांग की। मैखुरा के ग्राम प्रधान राकेश लाल, ग्रामीण जगदंबा प्रसाद, आशाराम मैखुरी, बणसोली के कैलाश खंडूड़ी आदि ने कहा कि इस मोटर मार्ग से ग्वाड़, बणसोली, मैखुरा, सेरागाड़ सहित आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात शुरू होने के बाद यहां सड़क पर कई जगह मलबा आ गया है। ऐसे में सड़क डेढ़ माह से बंद है। सड़क बंद होने पर ग्रामीणों को सात किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क जल्द खोलने की मांग की।