फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मार्च पास्ट में देवाल रहा प्रथम

मार्च पास्ट में देवाल रहा प्रथम

Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट में देवाल रहा प्रथम

विज्ञापन

देवाल। संगम मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित मार्च पास्ट में संकुल देवाल प्रथम तथा मुंदोली संकुल द्वितीय रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि ब्लाक में अधिकतर स्कूलों में खेल मैदान के अभाव के बाद भी छात्र-छात्राएं खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं के प्राथमिक स्तर की मानचित्र प्रतियोगिता में उर्मिला प्रथम और नेहा द्वितीय रहीं। सुलेख में किरन प्रथम और पारस द्वितीय रहे। अंताक्षरी प्रतियोगिता में संकुल देवाल और खेता, कबड्डी में देवाल और बोरागाड़ क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में देवाल प्रथम और मुंदोली द्वितीय रहे। सुलेख प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम और किरन द्वितीय रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्शन धपोला, सीआरसी एलपी जोशी, जेशी जोशी, बलवंत बागड़ी, गंगा सिंह, शंभू प्रसाद, मदन सिंह खत्री, दीवानी राम, लक्ष्मी टम्टा और ममता ढौंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed